बख्शी का तालाब: छह दिन से अंधेरे में बरगदी खुर्द, ट्रांसफार्मर न बदलने से ग्रामीण परेशान
बीकेटी-इटौंजा पावर हाउस के शिवपुरी फीडर से जुड़े बरगदी खुर्द गांव में छह दिनों से आधे गांव की बिजली गुल है। ट्रांसफार्मर खराब होने के बावजूद अब तक नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला से शिकायत की, लेकिन समस्या बनी हुई है। बिजली न होने से पानी, घरेलू काम और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है।