कैराना: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी अभियुक्त गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 15, 2024 गत नौ अगस्त को कैराना कोतवाली क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी। इस मामले में गुरुवार को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।