सिराथू: परास गांव में ट्रांसफार्मर के बगल में शौच करने गए अधेड़ को लगा करंट, अधेड़ गंभीर रूप से घायल, पहुंची पुलिस
सैनी कोतवाली के परास गांव में ट्रांसफार्मर के बगल में शौच करने गया, अधेड गंभीर रूप से झुलस गया। घटनाक्रम के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा निवासी मनराज 55 वर्ष परास गांव के दूर के रिश्तेदार त्रिपाठी लोधी के यहां बीती शाम आया था। रविवार सुबह 10 बजे गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के पास शौच करने गया था, अज्ञात कारण से उसे करंट लगा।