भरगामा: नरपतगंज विधायक देवंती यादव ने रहरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
नरपतगंज विधायक देवंती यादव ने भरगामा प्रखंड अंतर्गत मानुलहपट्टी पंचायत के रहरिया गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की अनुपस्थिति एवं स्वास्थ्य सेवाओं में कई प्रकार की कमियां पाए जाने पर विधायक ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों पर नाराजगी जताई।