केसली: केसली अनुविभाग में जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई संपन्न
Kesli, Sagar | Mar 20, 2025 कलेक्टर श्री संदीप जी आर के आदेश के परिपालन में 20 मार्च को दोपहर 2 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केसली श्री गगन बिसेन की अध्यक्षता में अनुविभागीय कार्यालय के सभा कक्ष में जल एवं स्वच्छता समिति जनपद पंचायत केसली की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केसली द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की जानकारी ली ।