केसली: ग्राम पहला में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
Kesli, Sagar | Mar 13, 2025 गर्मियों का मौसम आते ही फसलें पक जाने के बाद आगजनी का खतरा लगातार बना रहता है, उसी के चलते विकासखंड के ग्राम पहला में पुरुषोत्तम पिता भगवानदास कुर्मी की 2 एकड़ की गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। ग्राम पहला के ग्रामवासियों ने बताया दोपहर 1 बजे खेत के पास रखी डीपी में स्पार्किंग से शॉट सर्किट हुई और गेहूं की फसल में आग लग गई।