केसली: ग्राम चीमा ढाना के पास तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने वाहन जब्त किया
Kesli, Sagar | Mar 19, 2025 नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम चीमाढाना के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर (RJ 32 GC 0554) ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देवरी थाना क्षेत्र की है, जहां उत्तम यादव (70), निवासी ग्राम पर्रका, थाना रहली, अपनी साइकिल से खेत जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।