सहारनपुर: तीन दिवसीय पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, SSP और मुख्य आरक्षी सोनू की जोड़ी बनी डबल्स चैंपियन, खिलाड़ियों ने दिखाया
सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन में तीन दिन से चल रहा पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट का मंगलवार व बुधवार की मध्यरात्रि एक बजे समापन हो गया। इसमें पुलिस परिवार के बच्चों, पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। राजपत्रित एवं अराजपत्रित डबल्स वर्ग में एसएसपी अभिनंदन सिंह और मुख्य आरक्षी सोनू की जोड़ी चैंपियन बनी। सीटीओ सूरज कुमार और विजय उपविजेता रहे।