बिंदकी: जरारा गांव में 70 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के बकेवर क्षेत्र के जरारा गांव में खेत के समीप खड़े नीम के पेड़ में राम अवतार उम्र 70 वर्ष का शव रविवार की सुबह लगभग 7 बजे फांसी के फंदे पर लटका देखा गया तो हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। चर्चा अनुसार बीमारी से परेशान होकर वृद्ध ने आत्महत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।