एटा: कासीराम कॉलोनी में बच्चों के विवाद में महिला से हुई मारपीट, हालत बिगड़ी, पुलिस ने कराया मेडिकल में भर्ती, जांच जारी
Etah, Etah | May 13, 2026 एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी में बच्चों के विवाद में नामजद लोगों ने 32 वर्षीय महिला के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार पूजा पत्नी दिनेश घायल हो गई।