आंवला: आंवला समाधान दिवस पर बिजली गुल, भीषण गर्मी में अधिकारी बेहाल, 32 में से केवल 3 शिकायतें निपटीं
आंवला तहसील सभागार में माह के प्रथम शनिवार दोपहर दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सुशील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 32 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मौके पर केवल 3 का ही निस्तारण हो सका। समाधान दिवस के दौरान पूरे समय बिजली गुल रही।