नवाबगंज: बाराबंकी में तीजे की रस्म के दौरान मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
बाराबंकी जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। यहां तीजे की रस्म के दौरान हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए। पीड़ित पक्ष ने फतेहपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।