ब्यावरा: ब्यावरा में TET परीक्षा के आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन
Biaora, Rajgarh | Apr 11, 2026 ब्यावरा शहर के नवीन नगर पालिका काॅम्पलेक्स में शनिवार को दोपहर 3:00 करीब अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शिक्षकों के द्वारा TET परीक्षा के आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। इसके बाद शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया।