महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु, सुबह 9 बजे तक 2 लाख 37 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Sadar, Varanasi | Feb 26, 2025 वाराणसी में महाशिवरात्रि पर मंगला आरती के बाद श्री काशी विश्वनाथ का पट भक्तों के लिए सवा तीन बजे भोर में खोल दिया गया है। जिसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए लंबी लाइन लगी हुई। नागा साधुओं ने पेशवाई पेश करते हुए सुबह नौ बजे तक दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किया है।