केराकत: थानागद्दी तिराहे के पास थाना केराकत पुलिस टीम ने दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, चालान कर भेजा कोर्ट
जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केराकत पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मैनुद्दीन पुत्र कसीमुद्दीन निवासी नाऊपुर थाना केराकत के तौर पर हुई है। आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर चालान कर कोर्ट में भेजा गया है।