केराकत: किसानों ने मानव श्रृंखला बनाकर केराकत में विभिन्न मांगों को लेकर SDM को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
केराकत तहसील में संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर केराकत रेलवे स्टेशन पर खेत मजदूर किसान संग्राम समिति, भारतीय किसान यूनियन, भगत सिंह छात्र नौजवान महासभा, भूमि अधिकार आंदोलन व आई कैन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से केराकत रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर जुलूस निकाला। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने मानव श्रृंखला बनाकर SDM को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।