केराकत: महुआरी गांव से थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार चालान कर भेजा न्यायालय
जौनपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, केराकत पुलिस टीम द्वारा वारंटी रामविलास पुत्र रामसूरत निवासी महुआरी, थाना केराकत जनपद जौनपुर संबंधित मु०न० 1575/18 धारा 380/411 भादवि को महुआरी गाँव से गिरफ्तार चालान कर भेजा न्यायालय।