केराकत: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस का परिजन करते रहे इंतजार,नाऊपुर गांव निवासी 45 वर्षीय जयप्रकाश राजभर की हुई मौत
केराकत क्षेत्र के नाऊपुर गांव निवासी 45 वर्षीय जयप्रकाश राजभर के लीवर में इन्फेक्शन और सांस लेने में समस्या रही थी। जिनको परिजनों द्वारा, केराकत सीएचसी में भर्ती कराया। एंबुलेंस का इंतजार करते रहें और मरीज की मौत हो गयी। परिजन ने आरोप लगाया की एंबुलेंस समय पर न मिलने से मरीज की मृत्यु हो गयी है। अस्पताल में डॉ और परिजन कई बार एंबुलेंस को फोन किये।