बक्सर: जिले में चले विशेष अभियान में अपहरण कांड समेत 32 गिरफ्तार, ₹256000 का जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Apr 22, 2026 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अपहरण कांड समेत अन्य मामलों में कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में कुल 256000 जुर्माना की वसूली की गई है। गिरफ्तार होने वालों में अपहरण कांड के मामले में एक धोखाधड़ी के मामले में दो के साथ अन्य शामिल है।