सैदपुर: पहाड़पुर में टूटकर गिरे तार ने भैंस की जान ली, विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, कई थानों की फोर्स पहुँची
रामपुर मांझा थाना क्षेत्र स्थित पहाड़पुर गाँव में टूटकर जमीन पर गिरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना में तीन अन्य भैंसें किसी प्रकार बाल-बाल बच गईं। इसे लेकर पशुपालक और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बाद में उग्र ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पहुँचकर देर तक जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया।