इंडरी कलियाका और बरोटा में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 10 एकड़ क्षेत्र में कार्रवाई
नूंह जिले के नियंत्रित क्षेत्र अंतर्गत इंडरी कलियाका और बरोटा राजस्व क्षेत्रों में मंगलवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने करीब 10 एकड़ में विकसित तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान इंदरी में निर्माणाधीन ढांचा, 8 डीपीसी और कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया, जबकि कलियाका और बरोटा में बनाए गए कच्चे सड़क नेटवर्क भी तोड़ दिए गए। यह कार्रवाई अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई।
Palwal, Palwal | Jun 30, 2026