धामपुर: नहटौर से राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता प्रयागराज में होने वाले दो दिवसीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए रवाना
Dhampur, Bijnor | Jan 22, 2025 राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रयागराज में होने वाले दो दिवसीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता बुधवार को करीब तीन बजे नहटौर रोडवेज बस पर एकत्रित होकर रवाना हुए। 23 व 24 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का दो दिवसीय अधिवेशन हो रहा है।महासचिव कैलाश लांबा व ब्लॉक अध्यक्ष उदित चौधरी के नेतृत्व में रवाना हुए।