धामपुर: नहटौर के हल्दौर चौराहे पर ट्रक और कार की भिड़ंत में कार क्षतिग्रस्त, कार सवार बाल-बाल बचा
Dhampur, Bijnor | Jan 21, 2025 नहटौर के हल्दौर चौराहे पर मंगलवार की सांय को करीब साढ़े पांच बजे एक कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।जिसमे कार क्षतिग्रस्त हो गई। भिड़ंत में कार सवार बाल बाल बच गया।मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।ट्रक चालक व कार चालक के बीच में कुछ लोगो ने समझौता कराते हुए विवाद का निपटारा कराया।