धामपुर: नहटौर के रिलायंस पेट्रोल पंप पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
Dhampur, Bijnor | Jan 21, 2025 नहटौर क्षेत्र के गांव खजूराजट निवासी मोहसिन पुत्र इंतजार ने गांव सदरूद्दीननगर में बाईक रिपेयरिंग की दुकान कर रखी है।मंगलवार को करीब तीन बजे रिलायंस पैट्रोल पंप से बाईक में पैट्रोल डलवाकर जा रहा था।रिलायंस पैट्रोल पंप पर ही ट्रक ने उसकी बाईक में टक्कर मार दी।जिसमे मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को नीजि अस्पताल में भर्ती कराया।