धामपुर: नूरपुर मार्ग पर गांव नींदड़ू में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Dhampur, Bijnor | Jan 21, 2025 शेरकोट से ब्रुश लेकर गाजियाबाद जा रहे पिकअप वाहन की सोमवार/मंगलवार की रात को नूरपुर मार्ग स्थित गांव नींदड़ू में सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। पिकअप सवार तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को धामपुर सीएचसी में भर्ती कराया।जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।मंगलवार को करीब सुबह पांच बजे मृतक के परिवार में घटना को लेकर कोहराम मच गया