बदायूं: लभारी में राशन दुकान पर कार्रवाई, 21 कट्टे खाद्यान्न दूसरी दुकान पर पहुंचाए
कादर चौक क्षेत्र के ग्राम लभारी में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद अधिकारियों ने राशन दुकान की जांच की। सप्लाई इंस्पेक्टर सुमित समेत टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। दुकान में मौजूद गेहूं, चावल और चीनी समेत 21 कट्टे खाद्यान्न दूसरी राशन दुकान पर पहुंचाए गए।
विभाग ने ओमपाल सागर को राशन वितरण की जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर निष्पक्ष व्यवस्था और पात्र लाभार्थियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने की मांग की थी। कार्रवाई के बाद अब नई व्यवस्था के तहत राशन वितरण किया जाएगा।
#Badaun #KadarChowk #Labhari #RationShop #RationDistribution BadaunNews UPNews BreakingNews RationNews ViralNews LatestNews UttarPradesh
Budaun, Budaun | Sep 19, 2026