टिब्बी: टिब्बी में सुरक्षा और गेहूं खरीद व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
स्थानीय व्यापारियों और फूड ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि अंबेडकर चौक से रेलवे स्टेशन तक प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर टूटने से दुर्घटनाओं का भय बना रहता है, जिन्हें गेहूं सीजन से पूर्व मजबूत तकनीक से दोबारा लगवाना आवश्यक है।