किशनगंज कोचाधामन उच्च माध्यमिक विद्यालय मस्तलिया कुट्टी में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में में माननीय विधायक जनाब सरवर आलम साहब उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विद्यालय के विकास, शैक्षणिक स्तर में सुधार, और छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय विधायक जी ने विद्यालय की प्रगति के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।