गुना नगर: वीरेंद्र नगर: प्रशासन की बेरुखी पर जनता की एकजुटता भारी, वार्ड वासियों ने चंदा जुटाकर खुद बनवाई सड़क
गुना के वीरेंद्र नगर में बदहाल सड़क से परेशान रहवासियों ने प्रशासन की अनदेखी से तंग आकर खुद चंदा जुटाया। लाखों रुपये इकट्ठा कर खड़ंजा डलवाने का काम शुरू कराया गया। एक सदस्य ने 23 हजार रुपये दिए। लोगों का कहना है कि वर्षों से शिकायतों के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिला। अब यह पहल शहर में चर्चा और जनता की एकजुटता की मिसाल बन गई है।