आनंदपुरी: आनंदपुरी कस्बे में राम विवाह एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
आनंदपुरी कस्बे में श्री श्रीमद भागवत कथा महोत्सव के दौरान कथा व्यास साध्वी राधिका दीदी ने भगवान श्रीराम के विवाह एवं भगवान श्रीकृष्ण जन्म का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा पांडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।