ओरमांझी: केंद्रीय विद्यालय एचईसी कैंपस सेक्टर 2 में विद्यालय प्रबंधन समिति की हुई बैठक
गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय एचईसी कैंपस सेक्टर 2 में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से सत्र 2024-25 हेतु निम्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यालय की आवश्यकता अनुरूप खरीदी जाने वाली वस्तुओं के संबंध में निर्णय लेते हुए स्थानीय खरीद समिति के गठन के प्रस्ताव की अनुशंसा की गई।