रफीगंज: रफीगंज-कासमा पथ पर पांडे कर्मा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
रफीगंज-कासमा पथ पर पांडे कर्मा गांव के समीप बुधवार की रात 9 बजे अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पहचान सलैया थाना क्षेत्र के पिरमा गांव निवासी संजीत यादव के रूप में किया गया है। शंकर यदुवेंदु ने बताया कि घायल कृषि कार्य से संबंधित सामग्री खरीदने रफीगंज आए थे। सामान खरीदकर घर लौटने घर लौट रहे थे।