इटावा: जेवरात लौटाने के बहाने बुलाकर युवक पर जानलेवा हमला, सरेराह पेट में घोंपा चाकू, इकदिल के सड़क बाजार की घटना
Etawah, Etawah | Apr 3, 2026 इकदिल कस्बा स्थित सड़क बाजार में शुक्रवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपने ही परिचित पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी के जेवरात वापस करने के बहाने बुलाए गए युवक के पेट में आरोपी ने हत्या के इरादे से चाकू घोंप दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े रिश्तेदारों ने बमुश्किल पीड़ित की जान बचाई। पुलिस ने घायल को 7 बजे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कर