परिहार: बांकीपुर की जनसभा से रितु जायसवाल उत्साहित, कार्यकर्ताओं के समर्पण व जनता के विश्वास को बताया संगठन की सबसे बड़ी ताकत
भाजपा नेत्री रितु जायसवाल ने बांकीपुर में आयोजित जनसभा और जुलूस को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, संगठन की शक्ति और राष्ट्रहित के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक था। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह, मातृशक्ति के स्नेह, युवाओं के जोश और जनता के अपार समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि यही व