बदायूं: मुजरिया के पास बाइक सवार दो किशोरियां कुत्ते से टकराकर हुईं घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jul 11, 2024 बदायूं के मुजरिया के पास बाइक सवार किशोरियां कुत्ते से टकरा गईं। बाइक सवार दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायल किशोरियों को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल किशोरी साजिया पुत्री निशाद और महर पुत्री सलीम निवासी वाजिदपुर कोतवाली सहसवान क्षेत्र की रहने बाली हैं। घायल किशोरियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।