दमयंती नगर: धरमपुरा में बाइक सवार ने राहगीर को मारी जोरदार टक्कर, दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कराया जबलपुर रेफर
दमोह शहर के धरमपुरा में मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक ने एक राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक रामसेवक पटेल और राहगीर रफीक खान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि हालत नाजुक होने पर दोनों को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।