मुशहरी: छोटी कल्याणी में कुख्यात अपराधी गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या, एसएसपी ने गठित की विशेष टीम
मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के अमर सिनेमा रोड स्थित छोटी कल्याणी के पास आईकॉन टावर में रविवार को कुख्यात अपराधी गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, गोविंद शर्मा शहर के आईकॉन टावर में किरा