डुमरा: सीतामढ़ी में भैंस ने दिए जुड़वा बच्चों को जन्म, गांव में बना कौतूहल का विषय
सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड अंतर्गत सिमरा गांव में एक भैंस ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया है। भैंस और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह अनोखी घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और बड़ी संख्या में ग्रामीण भैंस व उसके बच्चों को देखने पहुंच रहे हैं।