दरभंगा: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक हुई
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता ( कार्यालय कक्ष) में जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के निर्धारित कार्यों एवं नशा उन्मूलन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। यह जानकारी मंगलवार की शाम 4.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।