ब्यौहारी: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस ने जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे दी है।