टिमरनी: शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Timarni, Harda | May 26, 2026 हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां शादी के महज डेढ़ महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना तवा कॉलोनी स्थित शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास परिसर की है। यहां सरकारी क्वार्टर में रहने वाली 28 वर्षीय दीपिका दामड़े मृत अवस्था में मिलीं।