गाज़ियाबाद: जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
गाजियाबाद में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यूनियन की मुख्य मांग है कि सभी निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड को अनिवार्य रूप से स्वीकार किया जाए। जो अस्पताल इसका पालन नहीं करें, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।