नवादा: बुधौल बस स्टैंड के पास उत्पाद विभाग ने दो लोगों को शराब के साथ किया गिरफ्तार, 7.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, गाड़ी ज़ब्त
Nawada, Nawada | Jun 20, 2026 नवादा में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने बुधौल बस स्टैंड के पास से बाइक पर लाई जा रही 7.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उत्पाद टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल से विदेशी शराब की एक खेप बुधौल बस स्टैंड के पास लाई जाएगी।