जमुई: अलखजरा में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत, परिजनों ने पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 6, 2026 अलखजरा गांव में संदिग्ध अवस्था में अमित कुमार यादव की पत्नी लवली कुमारी की मौत हो गई। मामले में नैहर वालों ने अमित कुमार यादव पर ही गला दबाकर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका लवली कुमारी के शव को सोमवार की दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है।