रेवाड़ी के गांव जलियावास स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने डीसी के समक्ष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डीसी अभिषेक मीणा ने स्कूल में ‘निपुण हरियाणा’ योजना के तहत शिक्षकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।