रफीगंज: रफीगंज के एक गांव से ससुराल जाने निकली महिला हुई लापता, गांव के युवक पर प्राथमिकी दर्ज
रफीगंज प्रखंड के कजपा पंचायत स्थित एक गांव से ससुराल जाने के लिए निकली महिला के लापता होने का मामला रविवार संध्या 5 बजे सामने आया है। इस संबंध में महिला के पिता द्वारा रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।