इटावा: सिविल लाइन थाना पुलिस ने 10 साल से फरार आर्म्स एक्ट के आरोपी को भिंड से गिरफ्तार किया, भेजा जेल
Etawah, Etawah | May 11, 2026 सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले एक दशक से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में छिपा हुआ था। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, छोटा उर्फ चिंगारी पुत्र प्रधान कंजर निवासी कोकपुरा शाला, फ्रेंड्स कॉलोनी है।