कासगंज: नवीन पुलिस लाइन कासगंज में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
कासगंज की नवनिर्मित पुलिस लाइन का प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्वार्टर गार्ड पर शस्त्र पूजन से हुआ, जिसके बाद ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिसकर्मियों और उनके बच्चों ने देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान एसपी ओ.पी. सिंह ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी।