#शंकरगढ़ में सड़क हादसे के बाद हंगामा, परिजनों ने शव रखकर NH किया जाम, SDM-ACP मौके पर
प्रयागराज। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में कल हुई सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
आज भारी संख्या में ग्रामीणों ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे पर रखकर पूरी सड़क जाम कर दी। चक्काजाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
परिजन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मौके पर मौजूद एसडीएम और एसीपी से गुहार लगा रहे हैं।
स्थिति को देखते हुए शंकरगढ़, बारा समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है।
`#Prayagraj #Shankargarh #RoadAccident #NationalHighwayJam #ChakkaJam #SDM #ACP #UpPolice #BreakingNews #Yamunanagar`
Shankargarh News, Prayagraj News, Shankargarh Road Accident, National Highway Jam, Shankargarh Police, Bara Police, Prayagraj Yamunanagar News, Up News
Allahabad, Allahabad | Aug 22, 2026