इटावा: जसवंतनगर इलाके में कानपुर के इंजीनियर की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, हाईवे पर मिला सिर कुचला हुआ शव
Etawah, Etawah | May 26, 2025 जसवनतनगर इलाके के धौलपुर खेड़ा के पास कानपुर नगर के एक इंजीनियर को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया, सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद रविवार देर शाम 5 बजे पोस्टमार्टम कराया। कानपुर के गोविंद नगर निवासी देवेन्द्र ने बताया 44 वर्षीय अंशुमान वर्मा पुत्र सुरेंद्र कुमार इंजीनियर थे, मुजफ्फरनगर जाने की कहकर बस से निकले थे।